Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-बारिश का खतरा, 60-70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है. हालिया बारिश के बाद ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच मौसम हर दो से चार दिन में रंग बदल रहा है.  शनिवार को हुई बारिश से रविवार को मौसम मौसम में ठंडक महसूस की गई, जिससे दिल्ली और NCR  वासियों गर्मी से थोड़ा राहत मिली. इस बीच  मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए  दिल्ली-NCR में आज भी येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं आने वाले अगले कुछ दिनों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजधानी के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Read more!

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 4 मई 2026 को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादली रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD के अनुसार, ये हवाएं  शाम और रात तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं.

अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा शामिल हैं. इन सभी क्षेत्रों में आज बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली के तापमान का पूर्वानुमान

वहीं तापमान की बात करें तो ये अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, 6 मई के बाद तापमान में फिर से 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो आगामी 5 मई को भी दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य दिल्ली सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. इसके बाद 6 से 8 मई तक आसमान में  बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है. 9 मई से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी फिर से बढ़ सकती है.

    follow google news