600 के लिए बीच सड़क पर महिला का 'हाई वोल्टेज ड्रामा'! फिर कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल

Delhi Cab Driver Viral Video: दिल्ली और नोएडा के बीच ₹600 के किराए को लेकर कैब ड्राइवर और महिला यात्री के बीच सड़क पर जबरदस्त बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों के बीच छीना-झपटी तक होती दिख रही है. दावा है कि ड्राइवर 2 घंटे ट्रैफिक में फंसा रहा, लेकिन महिला ने किराया देने से इनकार कर दिया. जानिए पूरा मामला.

Delhi Cab Driver Viral Video
Delhi Cab Driver Viral Video

वैशाली

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली अब वायरल वीडियो का केंद्र बनती जा रही है. मेट्रो और बसों के बाद अब कैब ड्राइवरों और यात्रियों के बीच होने वाले विवादों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. ताजा मामला नोएडा से दिल्ली तक की एक कैब राइड का है, जहां 600 के किराए को लेकर ड्राइवर और महिला यात्री के बीच जोरदार झड़प हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन भी दे रहे है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

2 घंटे जाम में फंसा, फिर भी नहीं मिला किराया?

सोशल मीडिया पर 'घर का क्लेश' नामक हैंडल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि एक महिला यात्री नोएडा से कैब में सवार हुई थी. कैब ड्राइवर का आरोप है कि वह करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसा रहा और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उसकी डेस्टिनेशन तक पहुंचाया. लेकिन सफर खत्म होने के बाद महिला ने 600 का किराया देने से साफ इनकार कर दिया.

सड़क पर छिड़ी बहस और छीना-झपटी

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्से में आए कैब ड्राइवर ने बीच सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा कर ली. ड्राइवर बार-बार कह रहा था कि उसके पास एक रुपया भी नहीं है और 2 घंटे गाड़ी चलाने के बाद भी उसे उसका हक नहीं मिल रहा. वहीं, महिला यात्री का दावा है कि उसने कैश में किराया दे दिया है. विवाद तब और बढ़ गया जब महिला बिना पैसे दिए जाने लगी और ड्राइवर ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद दोनों के बीच काफी खींचतान और झड़प भी हुई.

सोशल मीडिया पर ड्राइवर को मिला समर्थन

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. अधिकांश लोग कैब ड्राइवर के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'एसी कैब में राइड लेना आसान है, पर किराया देना बुनियादी जिम्मेदारी है. ₹600 के लिए किसी गरीब की मेहनत मत मारो.' वहीं, कुछ अन्य लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि लोग कैफे में हजारों खर्च कर देते हैं, लेकिन मेहनत करने वाले ड्राइवर को पैसे देने में आनाकानी करते हैं.

सच्चाई पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि वीडियो में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं, लेकिन इस घटना की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है. वीडियो के अंत में ड्राइवर मोबाइल लेकर गली की तरफ भागता दिखता है और महिला उसके पीछे जाती है. आसपास मौजूद लोगों ने महिला को आश्वस्त किया कि ड्राइवर की गाड़ी वहीं खड़ी है, इसलिए वह कहीं भाग नहीं पाएगा. हालांकि दिल्ली तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर 'क्लास वर्सेस मेहनत' की नई बहस जरूर छेड़ दी है.

    follow google news