वीजा खत्म होने के बाद भी दिल्ली में छिपकर रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए! पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

Bangladeshi Illegal Migrants in Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों के ऑपरेशन में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. ये सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहे थे.

Bangladeshi Illegal Migrants in Delhi
(प्रतीकात्मक तस्वीर / फोटो AI)

न्यूज तक

follow google news

Bangladeshi Illegal Migrants in Delhi: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 10 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रुके हुए थे. अब पुलिस ने इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस अब इसके पीछे मौजूद किसी बड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

Read more!

दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल की कार्रवाई

दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली से पकड़ा. इन सभी के वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी, लेकिन वे अलग-अलग होटलों में रहकर काम कर रहे थे. पुलिस ने FRRO (Foreigners Regional Registration Office) दिल्ली की मदद से इन्हें डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी घुसपैठियों को जल्द ही बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही है. इन पर विदेशी अधिनियम और वीजा उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

खुफिया सूचना के आधार पर की गई रेड

सेंट्रल जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल और कमला मार्केट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया. खुफिया सूचना के आधार पर की गई रेड में सभी के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी पहचान की पुष्टि करते हैं.

बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी एजेंसियां

पुलिस के अनुसार, ये सभी घुसपैठिए दिल्ली में छोटे-मोटे कामों के जरिए जीवनयापन कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन लोगों के भारत में प्रवेश और ठहराव के पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है. यह जांच राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, बच्ची समेत बाइक सवार एक परिवार को मारी टक्कर

    follow google news