दिल्ली: जेल में बैठा ये गैंगस्टर दिल्ली में करने वाला था बड़ा कांड, लेकिन उससे पहले ही

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर दिनेश कराला के इशारे पर बड़ी साजिश रच रहे गोगी गैंग के 5 बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से ग्लॉक और बैरेटा जैसी 17 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलें बरामद हुई हैं, जिनका इस्तेमाल रंगदारी और जमीन कब्जाने के लिए होना था.

दिल्ली में बड़े गैंग का पर्दाफाश
दिल्ली में बड़े गैंग का पर्दाफाश

वैशाली

follow google news

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गोगी गैंग और दिनेश कराला गैंग से जुड़े पांच खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 17 अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया की 'ग्लॉक', इटली की 'बैरेटा' और तुर्की की 'जोराकी' जैसी अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौलें शामिल हैं. ये वही हथियार हैं जिनका इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं और सुरक्षा एजेंसियां करती हैं.

Read more!

जेल में बैठकर रची जा रही थी साजिश

जांच में खुलासा हुआ है कि इस पूरे गैंग की कमान तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर दिनेश कराला संभाल रहा है. जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या के बाद दिनेश कराला ही गोगी गैंग को ऑपरेट कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

कैसे गिरफ्त में आए बदमाश?

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस रोहिणी में एक प्लॉट पर कब्जे के दौरान हुए मर्डर की जांच कर रही थी. जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने दो टीमें बनाईं:

  • पहली टीम: हत्या के मामले की जांच कर रही थी.
  • दूसरी टीम: अवैध हथियारों के सिंडिकेट का पता लगा रही थी.

सबसे पहले पुलिस ने राहुल माथुर उर्फ डोगरा को दबोचा जो इस गैंग का फाइनेंसर था. उसकी निशानदेही पर कुणाल उर्फ कुकू और आदित्य उर्फ बॉबी को पकड़ा गया.

हथियारों की सप्लाई का मुख्य सरगना

पुलिस जांच में पता चला कि हथियारों का मुख्य सप्लायर सुरेंद्र उर्फ काला है, जो पहले से ही जेल में बंद था. सुरेंद्र की निशानदेही पर यूपी के हापुड़ से इकबाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो विदेशी हथियारों की खेप मुहैया करा रहा था.

युवाओं को सोशल मीडिया से फंसाने की चाल

यह गैंग न केवल रंगदारी और जमीन कब्जाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था, बल्कि सोशल मीडिया पर इन हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को अपराध की दुनिया में आने के लिए उकसाता था. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और हरियाणा के गैंगस्टरों से इनके संबंधों की जांच कर रही है.

 

    follow google news