दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर, 75 आपराधिक केस वाला कुख्यात 'गंजा' कौन है, जो पुलिस की गोली का हुआ शिकार

दिल्ली STF ने बदरपुर में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया, उस पर 75 से ज्यादा आपराधिक मामले और 20 वारंट थे. पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ.

Delhi STF encounter
Delhi STF encounter

अरविंद ओझा

follow google news

Delhi STF encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. लंबे समय से पुलिस की रडार पर चल रहे कुख्यात बदमाश मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा' को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया. फायरिंग में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read more!

कौन है मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा?

दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में यह नाम कोई नया नहीं है. सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी के 75 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 20 से ज्यादा मामलों में वह फरार चल रहा था. जांच एजेंसियां काफी समय से उसकी तलाश में थीं.

सलीम का नाम कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी सामने आ चुका है. इसके अलावा वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. इस गिरोह से जुड़े एक अन्य सदस्य की हत्या में भी उसकी संलिप्तता की बात पुलिस कर चुकी है.

कैसे हुई मुठभेड़?

STF को खुफिया सूचना मिली कि सलीम बदरपुर इलाके में छिपा हुआ है. टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए इलाके की घेराबंदी की. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान सलीम के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा. उसे तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मुठभेड़ स्थल से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं.

पुलिस का अगला स्टेप क्या?

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग 

पुलिस अब उन हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है जो सलीम के पास मिले हैं. यह भी जांचा जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं. घटना के बाद बदरपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.
 

    follow google news