दिल्ली: लाजपत नगर में अंधेरे में सड़क पर खड़ी थीं कॉल गर्ल्स, तभी आ गई पुलिस… फिर ये क्या हुआ? देखें वीडियो!

Delhi News: दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार लाजपत नगर की सड़कों पर रात के अंधेरे में सजने वाली 'जिस्म की मंडी' पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. डीसीपी हेमंत तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद कॉल गर्ल्स में भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने अब इस इलाके को पूरी तरह साफ करने का दावा किया है.

Delhi News
Delhi News

दिनेश यादव

follow google news

Lajpat Nagar Call Girl Case : देश की राजधानी दिल्ली का लाजपत नगर इलाका अपने शानदार बाजार और रिहाइशी सोसायटियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन इसी पॉश इलाके के दामन पर रात के अंधेरे में एक काला दाग लगता था. लाजपत नगर की सड़कों पर रात होते ही 'जिस्म की मंडी' सज जाती थी, जहां सरेआम देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था. अब दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे बंद करा दिया है.

Read more!

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था धंधा

लाजपत नगर एक ऐसा इलाका है जहां समाज के हाई-प्रोफाइल और संभ्रांत लोग रहते हैं. पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों को इस बात से शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी कि रात के समय मेट्रो स्टेशन और मुख्य सड़कों के किनारे कॉल गर्ल्स का जमावड़ा लगा रहता था. परिवार के साथ वहां से गुजरना मुश्किल हो गया था. पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस वजह से इलाके का माहौल खराब हो रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से इन धंधेबाजों के हौसले बुलंद थे.

100 मीटर की रेस की तरह भागीं लड़कियां

बीती रात जब लाजपत नगर की सड़कों पर रोजाना की तरह ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी और लड़कियां सज-धज कर सड़कों पर खड़ी थीं, तभी अचानक दिल्ली पुलिस के सायरन की गड़गड़ाहट सुनाई दी. सायरन बजते ही वहां भगदड़ मच गई. जो लड़कियां कल तक निडर होकर ग्राहकों को लुभा रही थीं, वे पुलिस को देखते ही ऐसे भागने लगीं जैसे कोई 100 मीटर की रेस चल रही हो. पुलिस की गाड़ियों ने मानो इस अवैध मंडी पर 'बुलडोजर' चला दिया हो. कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका सुनसान हो गया.

क्या यह सिर्फ एक दिन का दिखावा है?

अक्सर देखा जाता है कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद सायरन थमते ही ये मंडियां फिर से सज जाती हैं. लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई महज दिखावा नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब लाजपत नगर की सड़कों पर रात के अंधेरे में ऐसा कोई भी अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा. गश्त को और सख्त कर दिया गया है और आदेश दिए गए हैं कि यदि दोबारा ऐसी गतिविधियां दिखीं, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के अन्य इलाकों में कब होगी ऐसी सख्ती?

लाजपत नगर में हुई इस कार्रवाई ने दिल्ली के अन्य इलाकों के लिए भी एक मिसाल पेश की है. दिल्ली के कई अन्य इलाके जैसे एम्स (AIIMS) के सामने वाली सड़क, चिराग दिल्ली का IIT फ्लाईओवर और द्वारका के सुनसान मेट्रो स्टेशनों के पास भी इसी तरह की 'जिस्म की मंडियां' सजने की खबरें आती रहती हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या लाजपत नगर पुलिस से सीख लेकर अन्य जिलों की पुलिस भी अपने इलाकों में 'नंगा नाच' बंद कराएगी?

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Viral Video: 'गलत तरीके से छुआ...', मेट्रो में लड़की ने सरेआम लड़के को सिखाया सबक, जमकर हुई गाली-गलौज

    follow google news