Ration Card : राशन कार्ड होल्डर्स पर चली सरकार की कैंची! कट गए 45 हजार नाम, इस लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

दिल्ली सरकार ने पिछले 14 महीनों में 45,000 से अधिक अपात्र राशन कार्डों को रद्द कर दिया है और अब फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एआई (AI) तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है. रद्द हुए कार्डों की जगह वेटिंग लिस्ट वाले पात्र परिवारों को नए कार्ड जारी किए जाएंगे.

राशन कार्ड
राशन कार्ड

आशीष कुमार झा

follow google news

दिल्ली में राशन कार्ड धारकों और नए कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली सरकार ने सिस्टम में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. हाल ही में एक आरटीआई (RTI) रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले 14 महीनों के भीतर दिल्ली में हजारों राशन कार्ड रद्द किए गए हैं.

Read more!

45,000 से ज्यादा कार्ड हुए रद्द

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आरटीआई रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 17 फरवरी 2026 के बीच दिल्ली सरकार ने कुल 45,212 राशन कार्ड रद्द किए हैं. ये वे कार्ड थे जो अपात्र पाए गए या नियमों के विरुद्ध सब्सिडी वाले अनाज का लाभ उठा रहे थे. पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो सरकार अब तक करीब 4.20 लाख फर्जी या अपात्र कार्ड हटा चुकी है.

फर्जीवाड़े पर 'AI' की नजर

अभी तक राशन कार्डों की जांच मैन्युअल या फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए होती थी, लेकिन अब दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेने की तैयारी में है. हालांकि अभी इसका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य में एआई तकनीक डेटा का विश्लेषण कर तुरंत पकड़ लेगी कि:

  • क्या एक ही व्यक्ति दो जगहों से लाभ ले रहा है?
  • क्या कागजों में कोई हेरफेर की गई है?
  • क्या लाभार्थी वास्तव में पात्रता मानदंडों को पूरा करता है?
  • नए राशन कार्ड का इंतजार और 2 लाख का कोटा
  • दिल्ली में वर्तमान में राशन कार्डों की स्थिति इस प्रकार है:
  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY): 60,372 कार्ड
  • प्राथमिकता वाले परिवार (PHH): 14,88,038 कार्ड

कुल राशन कार्ड: 15,48,410

केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 72,77,995 लाभार्थियों का कोटा तय किया है, जो अभी पूरी तरह भरा हुआ है. नियम के अनुसार, जब तक पुराने कार्ड रद्द नहीं होते, तब तक नए कार्ड नहीं बन सकते. हालांकि, सरकार ने इस साल 2 लाख नए राशन कार्ड जारी करने की योजना बनाई है. जो 45,000 कार्ड रद्द हुए हैं, उनसे खाली हुई जगह का लाभ वेटिंग लिस्ट वाले पात्र परिवारों को मिलेगा.

 

    follow google news