Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां दोपहर करीब 1 बजकर 34 मिनट पर सत्य निकेतन मार्केट में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इमारत के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और डीडीएमए की टीमें मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की पुष्टि हो चुकी है. वहीं बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर ली है.
ADVERTISEMENT
40-50 साल पुरानी इमारत के बेसमेंट में चल रहा था काम
स्थानीय से मिली जानकारी के मुताबिक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग करीब 40 से 50 साल पुरानी बताई जा रही है. इस इमारत में एक बेसमेंट के साथ ऊपर पांच मंजिलें बनी हुई थीं. नीचे एक मेडिकल शॉप चल रही थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर बने करीब 10 कमरों को पीजी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. हादसे के समय इस पुरानी इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके दौरान यह पूरी बिल्डिंग गिर गई.
रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा, अस्पताल भेजे गए घायल
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और डीडीएमए की टीमें दमकल की गाड़ियों और कैट्स एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. मलबे में फंसे लोगों को सांस लेने में दिक्कत न हो, इसके लिए मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगाए गए हैं. राहत कार्य के दौरान अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है.
अस्पताल में 1 को मृत घोषित किया गया, 2 की हालत गंभीर
अब तक मलबे से 6 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका है. जेपीएनएटीसी अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, वहां लाए गए मरीजों में से एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. भर्ती कराए गए लोगों में एक रेस्क्यू करने वाला व्यक्ति भी शामिल था, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिलहाल मलबे में अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी है.
काैन है बिल्डिंग का मालिक?
इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. क्षतिग्रस्त इमारत का मालिक आनंद बंसल है पद दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर रही है. बताया जा रहा है कि आनंद बंसल गुरुग्राम का रहने वाला है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इमारत के मालिक आनंद बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.
इनपुट: अरविंद ओझा
ADVERTISEMENT


