दिल्ली में निर्भया जैसा कांड! चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने पार की हैवानियत की हदें

दिल्ली के रानीबाग में एक स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला के साथ दरिंदगी की और उसे बाहर फेंक दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है.

Delhi Gangrape News
Delhi Gangrape News

अरविंद ओझा

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के दावों की एक बार फिर हवा निकल गई है. दिल्ली के रानीबाग इलाके में एक स्लीपर बस के भीतर महिला के साथ गैंगरेप की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना पिछले मंगलवार की है. पीड़िता का आरोप है कि बस के ड्राइवर और उसके सहायक (हेल्पर/कंडक्टर) ने मिलकर उसे बस के अंदर घसीटा. इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बस से बाहर फेंक कर फरार हो गए. पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई. सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद रानीबाग थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है. आरोपियों के खिलाफ रेप, गैंगरेप और साजिश रचने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

नियमों की उड़ी धज्जियां

जांच में सामने आया है कि जिस बस में इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर दौड़ रही थी. बस के शीशे पूरी तरह काले थे, जिसकी कानूनन मनाही है. साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से बस में कोई इमरजेंसी गेट भी मौजूद नहीं था. काले शीशों की आड़ में ही अपराधियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

    follow google news