रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! दिल्ली में सड़क किनारे खड़े पिता-बेटी पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर

दिल्ली के तिलक नगर में तेज रफ्तार कार ने पिता और बेटी को टक्कर मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन हालत स्थिर है. हादसा CCTV में कैद हुआ और वीडियो वायरल हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

delhi
delhi

अरविंद शर्मा

follow google news

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक बेहद खौफनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पैसिफिक मॉल के पीछे वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी का भी दिल दहल जाए.

Read more!

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स अपनी बेटी के साथ घर के बाहर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान अचानक सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया. गनीमत यह रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद दोनों की जान बच गई. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार के नंबर और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में गाड़ियां अक्सर बहुत तेज रफ्तार में चलती हैं, जिससे पैदल चलने वालों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है.

देखिए घटना का वीडियो

 

    follow google news