Delhi Viral News: दिल्ली की सड़कों पर अधेड़ उम्र का शख्स कर रहा था गंदे-गंदे इशारे और हरकत, लड़की ने कैमरे में कर लिया कैप्चर

वैशाली

• 10:55 AM • 14 Apr 2026

दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी के बाहर बस स्टैंड पर एक शख्स द्वारा अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लड़कियों ने रिकॉर्ड किया हैसोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर विभाजित हैं; कुछ इसे प्राइवेसी का उल्लंघन बता रहे हैं तो कुछ शख्स की हरकत की निंदा कर रहे हैं.

दिल्ली न्यूज
दिल्ली न्यूज
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की एक जानी-मानी यूनिवर्सिटी के बाहर बस स्टैंड पर खड़े एक शख्स ने लड़कियों के सामने 'गंदी हरकत' की. हालाँकि, जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, नेटिज़न्स (Social Media Users) दो गुटों में बंट गए हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़कियां बस स्टैंड पर खड़ी अपनी बस का इंतजार करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान वहां मौजूद एक उम्रदराज शख्स की हरकतों को लड़कियों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. लड़कियों का दावा है कि वह शख्स उनके सामने अश्लील हरकत कर रहा था. वीडियो में पीछे से लड़कियों की कमेंट्री भी सुनाई दे रही है, जिसमें वे उस शख्स की हरकत को 'डिस्गस्टिंग' बता रही हैं.

कैमरे के बावजूद नहीं थमा शख्स

वीडियो में दिख रहा है कि लड़कियों ने अपना फोन सीधे उस शख्स की ओर कर रखा था और वे उसकी हरकतों को रिकॉर्ड कर रही थीं. इसके बावजूद वह शख्स वहां से हटा नहीं और अपनी गतिविधियों में लगा रहा. लड़कियों का आरोप है कि शख्स को पता था कि उसका वीडियो बन रहा है, फिर भी उसने शर्म महसूस नहीं की.

सोशल मीडिया पर 'विपरीत' प्रतिक्रिया

हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर इस वीडियो को महिला सुरक्षा के लिहाज से देखा जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उस शख्स के बचाव में भी उतर आए हैं. कई यूजर्स का मानना है कि लड़कियों ने 'ओवररिएक्ट' किया है.

यूजर्स के तर्क: कुछ लोगों ने लिखा कि हो सकता है उस शख्स को कोई शारीरिक परेशानी या खुजली हो रही हो.

प्राइवेसी पर सवाल: एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर जेंडर उल्टा होता और कोई लड़का किसी महिला के कपड़े एडजस्ट करने का वीडियो बनाता, तो उस पर केस हो जाता. यह प्राइवेसी में दखल है."

रील्स का चक्कर: कुछ अन्य लोगों का कहना है कि आज कल लोग रील्स और व्यूज के चक्कर में किसी को भी बिना सोचे-समझे निशाना बना लेते हैं.

सच्चाई क्या है?

फिलहाल यह वीडियो जांच का विषय है कि क्या वाकई वह शख्स जानबूझकर अश्लील हरकत कर रहा था या फिर यह केवल एक गलतफहमी और आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित दावा है. दिल्ली पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.