दिल्ली के करोड़ों लोगों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है. अगर आप राजधानी के सिविल लाइंस, करोल बाग या पटेल नगर जैसे प्रमुख इलाकों में रहते हैं, तो अपनी बाल्टियां र पानी के टैंक अभी भर लीजिए. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने चंद्रावल वाटर वर्क्स-2 में इमरजेंसी मरम्मत कार्य के चलते 48 घंटे के शटडाउन का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT
क्यों काटी जा रही है पानी की सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चंद्रावल वाटर वर्क्स-2 के पंप हाउस में एचटी पैनल (HT Panel) और एचटी केबल (HT Cable) पर कुछ जरूरी तकनीकी काम किया जाना है. इस मरम्मत कार्य की वजह से 15 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्लांट को पूरी तरह बंद रखा जाएगा.
कब तक रहेगी किल्लत?
मरम्मत कार्य के कारण आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल को वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी. जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन दो दिनों में या तो पानी बिल्कुल नहीं आएगा या फिर बहुत कम दबाव (Low Pressure) पर मिलेगा.
कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
इस शटडाउन का असर दिल्ली के कई रिहाइशी और कमर्शियल इलाकों पर पड़ेगा. प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके इस प्रकार हैं:
- मध्य और उत्तर दिल्ली: सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज.
- एनडीएमसी (NDMC) क्षेत्र: पूरा एनडीएमसी इलाका इस कटौती से प्रभावित रहेगा.
- पश्चिम दिल्ली: पटेल नगर (पूर्वी और पश्चिमी), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी.
- दक्षिण दिल्ली: राजेंद्र नगर (नया और पुराना) और दक्षिण दिल्ली के कई अन्य हिस्से.
- अन्य इलाके: हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, दिल्ली कैंट के कुछ हिस्से.
इमरजेंसी में क्या करें?
जल बोर्ड ने जनता से अपील की है कि गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए पानी का इस्तेमाल बेहद किफायत के साथ करें. यदि पानी खत्म हो जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर आपातकालीन स्थिति में पानी मंगाया जा सकता है.
ADVERTISEMENT


