Delhi Weather Today: दिल्ली में 14 जुलाई को बारिश होगी या नहीं... मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया पूर्वानुमान 

न्यूज तक डेस्क

• 04:35 PM • 13 Jul 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 14 जुलाई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है और किसी तरह का बारिश, आंधी या वज्रपात का अलर्ट जारी नहीं किया है. जानिए अगले पांच दिनों तक राजधानी में तापमान और मौसम का पूरा पूर्वानुमान.

दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
दिल्ली क आसमान में बादलों का डेरा
Google CTA

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है. ऐसे में दिल्ली वालों को चिलचिलाती  गर्म से तो राहत मिली है लेकिन उमस का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए  ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक 14 जुलाई को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज धूप का असर कम रहेगा लेकिन बारिश या तेज हवाओं जैसी किसी बड़ी गतिविधि की संभावना नहीं जताई गई है.

Read more!

14 जुलाई को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग बुलेटिन के अनुसार, 14 जुलाई को दिल्ली के किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. IMD ने नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली समेत सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. ऐसे में 14 जुलाई को दिल्ली के किसी भी जिले में भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने या धूल भरी आंधी चलने जैसी कोई चेतावनी  नहीं है और सभी जगह स्थिति पूरी तरह सामान्य रहेगी.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

वहीं, आने वाले दिनों  के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो दिल्लीवासियों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी और तापमान स्थिर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. इस पूरे हफ्ते (15 से 19 जुलाई के दौरान) अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही झूलता रहेगा. हालांकि, इस दौरान मुख्य रूप से पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशाओं से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में कोई बड़ा उछाल नहीं आएगा और मौसम नियंत्रण में रहेगा.