Delhi Weather Update: 19 अगस्त को दिल्ली में फिर बरसेगा पानी या छाएगी सिर्फ उमस? मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 05:32 PM • 18 Aug 2026

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर अभी जारी है और 19 अगस्त को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. बादल, हवाएं और तापमान में गिरावट लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के पूर्वानुमान में भी बारिश का संकेत दिया है. जानिए कब बदलेगा दिल्ली का मौसम.

दिल्ली में 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
Google CTA

दिल्ली-NCR में इन दिनों मानसून का असर बना हुआ है.राजधानी में बादल और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है इसके अनुसार बारिश का सिलसिला अभी लंबा जलने वाला है. बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में 19 अगस्त को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, तापमान कितना रहेगा और क्या किसी तरह का अलर्ट जारी किया गया है, आइए जानते हैं पूरी जानकारी.

Read more!

दिल्ली में 19 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अगस्त को दिल्ली-NCR में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. शाम से रात के दौरान भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. इस दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है.

क्या है मानसून की स्थिति? 

सक्रिय मौसमी प्रणालियों की बात करें तो समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ (कम दबाव की रेखा) इस समय फिरोजपुर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, डेहरी और झारखंड के ऊपर बने डिप्रेशन से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इसके अलावा, उत्तरी हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती हवाओं का घेरा् बना हुआ है, जिससे एक ट्रफ उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान होकर गुजर रही है. इन मौसमी तंत्रों के प्रभाव से मानसून दिल्ली-NCR की ओर नमी खींच रहा है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में बारिश का यह दौर 20 अगस्त को भी जारी रहेगा. 20 अगस्त को भी आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा तथा शाम को हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिलेगा. इसके बाद 21, 22 और 23 अगस्त को भी उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान 31°C से 33°C के बीच बना रहेगा. हालांकि, 24 अगस्त से मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा और उस दिन बारिश न होने तथा तापमान के 33°C से 35°C तक दोबारा बढ़ने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें: मेट्रो में आपकी बिना इजाजत फोटो खींची गई? घबराएं नहीं, जानें तुरंत किससे संपर्क करना है और शिकायत का पूरा तरीका