Delhi Weather Update: दिल्ली में 20 अगस्त काे सुहावना बना रहेगा मौसम या फिर लौटेगी गर्मी? जानें IMD ने अपने पूर्वानुमान क्या बताया

न्यूज तक डेस्क

• 04:04 PM • 19 Aug 2026

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट आई है. अब मौसम विभाग ने 20 अगस्त के लिए बारिश का अनुमान जताया है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में फिर बारिश के आसार!
दिल्ली-NCR में फिर बारिश के आसार!
Google CTA

दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम में यह बदलाव उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में बने मौसम सिस्टम और मॉनसून ट्रफ के असर से देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी और उमस से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Read more!

दिल्ली में 20 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 20 अगस्त को आमतौर पर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से दोपहर के बीच शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की बौछारें पड़ने और कुछ स्थानों पर एक-दो दौर में मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद शाम से रात के दौरान भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से 20 अगस्त के लिए कोई विशेष गंभीर चेतावनी  जारी नहीं की गई है और अगले 7 दिनों में तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिशा से 05 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो 21, 22 और 23 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इसके बाद 24 और 25 अगस्त को बारिश की संभावना न के बराबर है और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 24 अगस्त को तापमान 33-35 डिग्री और 25 अगस्त को बढ़कर 34-36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें:दिल्ली में संभलकर चलाएं गाड़ी! इस साल अब तक 16 लाख से अधिक वाहनों का हुआ चालान, जानें किस गलती पर कितना लगा जुर्माना