Delhi Weather Update: दिल्ली में 29 जुलाई होगी बारिश या छाएंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 03:52 PM • 28 Jul 2026

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार की बारिश के बाद मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी के सभी जिलों समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जानिए अगले सात दिनों तक मौसम कैसा रहेगा और किन इलाकों में ज्यादा असर दिख सकता है.

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Mausam News: दिल्ली-NCR में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. दोपहर करीब 3 बजे के बाद बारिश थम गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे. वहीं, नोएडा में तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे कई सड़कों पर पानी भर गया. इससे जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी 29 जुलाई को भी दिल्ली-NCR में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा.

Read more!

29 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 29 जुलाई को दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर तक अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं. शाम और रात के समय भी कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली शामिल हैं. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आने वाले दिनों के मौमस का हाल

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 जुलाई को भी दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसके बाद 31 जुलाई से 2 अगस्त तक बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है. इस दौरान हल्की या बहुत हल्की बारिश और फुहारों का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 3 अगस्त को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: कभी यमुना से नारियल निकालकर बेचे, अब जंतर-मंतर पर गूंजी आवाज तो मिलने पहुंचे राहुल गाधी, जानिए कौन हैं मोहम्मद इरफान