Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 9 जुलाई को होगी बारिश या छाएंगे बादल? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेटस

न्यूज तक डेस्क

08 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 8 2026 6:42 PM)

Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए राजधानी के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. जानिए किन इलाकों में मौसम सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है.

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
Google CTA

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए उमस भरी गर्मी से राहत की खबर है. मॉनसून की सक्रियता के चलते राजधानी के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 जुलाई को दिल्ली के आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा. वहीं, IMD ने बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Read more!

दिल्ली में 9 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो 9 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार, सुबह और दोपहर से पहले राजधानी के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने के आसार हैं. यही स्थिति दोपहर और शाम के समय भी बनी रहेगी. इस दौरान कई जगहों पर रिमझिम तो कहीं मध्यम दर्जे की बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने 9 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विभाग ने इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इनमें नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली समेत NCR के फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा शामिल है. हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण राजधानी के तापमान में भारी गिरावट आई है. इससे फिलहाल लोगों को चुभती गर्मी और लू से पूरी तरह राहत मिली हुई है.

 आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले 2-3 दिनों में इसके राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के बाकी हिस्सों और फिर पूरे देश को कवर करने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं, अगर आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 10 और 11 जुलाई को भी दिल्ली के सभी जिलों (जैसे नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम आदि) में सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद 12 से 14 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और आमतौर पर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. हालांकि, 10 जुलाई के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान दोबारा 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: डीएमआरसी का बड़ा फैसला, मेट्रो की इन 4 लाइनों पर अब सुनाई देंगे ऑडियो विज्ञापन