नए पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, इस तारीख को हो सकती है बूंदाबांदी

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है. अगले एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे फरवरी में ही गर्मी का अहसास होगा.16 फरवरी को सुबह धुंध रहेगी और दिन में धूप खिली रहेगी.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है. अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को सर्द रातों के बाद अब गुनगुनी धूप और बढ़ते पारे का सामना करना होगा.

Read more!

16 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

सोमवार 16 फरवरी को दिल्ली का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध (Mist) छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है . मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11°C से 13°C के आसपास रहने की उम्मीद है .

प्रमुख इलाकों का तापमान (पिछले 24 घंटों के आंकड़े)

  • पालम: यहां अधिकतम तापमान 24.6°C और न्यूनतम 11.5°C दर्ज किया गया.
  • लोधी रोड: इस इलाके में अधिकतम पारा 26.8°C और न्यूनतम 11.2°C रहा.
  • रिज: यहां का अधिकतम तापमान 27.0°C और न्यूनतम 12.6°C दर्ज किया गया.
  • आया नगर: यहां अधिकतम तापमान 26.9°C और न्यूनतम 11.6°C रिकॉर्ड किया गया.
  • फरीदाबाद: एनसीआर के इस हिस्से में पारा सबसे ज्यादा 28.0°C तक पहुंच गया.
  • गाजियाबाद और गुरुग्राम: गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 25.1°C और गुरुग्राम में 25.4°C रहा.

बारिश और आगामी बदलाव

फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई तत्काल संभावना नहीं है. हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण 17 फरवरी से मौसम में थोड़े बदलाव दिख सकते हैं. 17 फरवरी को दोपहर या शाम के समय आसमान में बादल छा सकते हैं. वहीं, 18 फरवरी को दिल्ली के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है .

अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है, जिससे फरवरी के महीने में ही गर्मी की जल्दी दस्तक महसूस की जा रही है .

    follow google news