Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी की एंट्री! 28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में ठंड अब विदा हो रही है और गर्मी की आहट शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है. अगले एक हफ्ते में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

Delhi NCR weather forcast
Delhi NCR weather today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में अब सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही है और गर्मी की आहट महसूस होने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी को दिल्ली का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. 

Read more!

मौसम विभाग की ओर से जारी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के बुलेटिन के मुताबिक 28 फरवरी के लिए अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरे की स्थिति बन सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा.

सफदरजंग और पालम में तापमान का हाल

27 फरवरी को सुबह 8:30 बजे तक लिए गए प्रेक्षण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा. वहीं पालम में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. 

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में यह 13.1 डिग्री सेल्सियस और पालम में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दोनों ही स्थानों पर तापमान सामान्य के आसपास या उससे थोड़ा अधिक रहा. 

आद्रता के स्तर में भी अंतर देखा गया. सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में आर्द्रता 80 प्रतिशत और पालम में 64 प्रतिशत दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में दोनों ही केंद्रों पर वर्षा शून्य मिलीमीटर रही. 

दिल्ली-एनसीआर में कोई चेतावनी नहीं

जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार 27 फरवरी की दोपहर जारी अपडेट में दिल्ली के लिए किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी नहीं दी गई है. "नो सिग्निफिकेंट वेदर" यानी कोई खास मौसम गतिविधि नहीं होने की बात कही गई है. 

इसका मतलब साफ है कि 28 फरवरी को भी मौसम सामान्य और स्थिर रहने की संभावना है. न तो बारिश के आसार हैं और न ही तेज आंधी या तूफान की चेतावनी.

अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान जताया है. इसका असर दिल्ली में भी दिखाई देगा. 

    follow google news