Delhi Weather Update: दिल्ली में बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम मिलेगी राहत या दिन में सताएगी गर्मी, जानें IMD का ताजा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 05:04 PM • 10 Oct 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह और रात में हल्की राहत के बीच दिन में धूप और गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर जारी है. सुबह और देर रात के समय हवाओं की हल्की नरमी से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है, जिससे लोग हल्की राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि, दिन चढ़ते ही खिली धूप के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इस अब  मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, वर्तमान में उत्तरी राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से क्षेत्र में दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं. फिलहाल पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून की विदाई और मौसम के साफ रहने की स्थिति बनी हुई है.

Read more!

दिल्ली में 11 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. 11 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन के अलग-अलग समय पर 10 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. हालांकि, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए कोई भी मौसम संबंधी चेतावनी  जारी नहीं की है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

गर्मी की स्थिति की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, IMD ने राहत की बात बताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले दिनों की बात करें तो 12 से 16 अक्टूबर के दौरान दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, मध्य, शाहदरा, पूर्व, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण) और एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: CJP के प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे अरविंद केजरीवाल, तभी उठाकर ले गई पुलिस, देखें VIDEO