Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम थोड़ा गर्म बना हुआ है. ऐसे में लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अपनी ताजा दैनिक मौसम रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, आने वाले समय में तापमान और हवाओं की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 23 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के दायरे में दर्ज किया जा सकता है. दिन के समय हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. खबर लिखें जाने तक मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो 24 अक्टूबर 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 24 अक्टूबर से दिल्ली के विभिन्न जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT


