Delhi Weather Today: दिल्ली में तेज हवाएं, बादल और बारिश का दौर, जानिए 26 जुलाई को कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

न्यूज तक डेस्क

25 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 25 2026 7:07 PM)

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश, तेज हवाओं और बादलों की संभावना जताई है. जानिए किन इलाकों में बारिश होगी, तापमान कितना रहेगा और अगले पांच दिनों में मौसम किस तरह बदलने वाला है.

दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Google CTA

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून ट्रफ का असर राजधानी के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और लोगों को तेज धूप व उमस से राहत मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 26 जुलाई को दिल्ली में दिनभर हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

Read more!

26 जुलाई को दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जुलाई को दिल्ली-NCR के अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और शाहदरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम का यही मिजाज रहने का अनुमान है. दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. कई स्थानों पर हल्की या बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. रात के समय भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जारी रह सकती है. 26 जुलाई को दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है. फिलहाल किसी भी तरह की भारी बारिश या गंभीर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.इसके बाद 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं 30 और 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इन दिनों भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे जुलाई के आखिरी दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना रह सकता है.