Delhi Weather Today: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 जून को लेकर राजधानी दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कल दोपहर के बाद दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का डेरा होगा, जिससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा और लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 जून की शुरुआत में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मौसम करवट लेगा और बाद में पूरा आसमान घने काले बादलों से भर जाएगा.
दोपहर से शाम तक आंधी-तूफान और बारिश का डबल अटैक
कल दोपहर से लेकर शाम तक का समय दिल्ली के लिए बेहद अहम होने वाला है. इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (झंझावात) चलेंगी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. बारिश और तेज हवाओं के साथ ही दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
रात में भी जारी रहेगी राहत की बौछारें
मौसम का यह बदला हुआ मिजाज सिर्फ शाम तक ही सीमित नहीं रहेगा. विभाग के अनुसार, रात के समय भी मौसम सुहावना बना रहेगा और बहुत हल्की से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है. रात में भी गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली चमकने के आसार बने रहेंगे, जिससे रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.
दिल्ली के इन सभी जिलों में लागू रहेगा अलर्ट:
मौसम विभाग द्वारा जारी यह वेदर अपडेट दिल्ली के सभी प्रमुख क्षेत्रों और जिलों के लिए समान रूप से प्रभावी रहेगा:
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली
उत्तरी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली
पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पश्चिमी दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली, दक्षिणी पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पूर्वी दिल्ली
मौसम विभाग की सलाह: दोपहर से शाम के बीच जब हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचे, तब जलभराव वाले रास्तों, कमजोर इमारतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
ADVERTISEMENT


