दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिससे राजधानी के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. मार्च के इस अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा, जो चिलचिलाती धूप के बीच एक सुकून भरा बदलाव लेकर आएगा.
ADVERTISEMENT
24 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौमस विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 मार्च को दिल्ली के सभी जिलों जैसे उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, और नई दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से लेकर पूर्वाह्न तक और फिर दोपहर से शाम के बीच दो अलग-अलग दौर में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दक्षिण-पूर्वी और शाहदरा जैसे इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.
तापमान के की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में कड़ाके की ठंड विदा हो चुकी है, लेकिन बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज 27 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से लगभग 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की भी संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 28 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान बढ़कर 31-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, 29 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और सुबह के समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यह सिलसिला 30 मार्च को भी जारी रह सकता है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आएगी. 31 मार्च तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, जिससे मार्च के अंत तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT


