Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, 2 अगस्त को बारिश के आसार, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम हाल

न्यूज तक डेस्क

• 07:08 PM • 01 Aug 2026

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 7 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. जानिए IMD का पूरा पूर्वानुमान.

दिल्ली-एनसीआर में 2 अगस्त को बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 2 अगस्त को बारिश के आसार
Google CTA

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस के दौर के बाद बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है. शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है. इस बीच अब  मौसम विभाग दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, रविवार यानी 2 अगस्त को भी राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.  IMD के अनुसार ये सिलसिला आने वाले 7 अगस्त तक चलने वाला है.

Read more!

दिल्ली में 2 अगस्त को  कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक,  2 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. यहां के कई इलाकों में सुबह से दोपहर के बीच एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं रात के समय भी एक बार बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही  15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. वहीं तापमान की बात करें तो  2 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि,  मौसम विभाग खबर लिखे जानें तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आगामी सप्ताह में दिल्ली-NCR में मानसून का असर बना रहेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. 3 अगस्त को भी सुबह से रात के बीच हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 24-26 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. 4 अगस्त से बारिश का दौर थोड़ा बढ़ेगा और 4, 6 तथा 7 अगस्त को दिल्ली के उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, केंद्रीय और पूर्वी जिलों समेत पूरे NCR क्षेत्र में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है. 4 से 7 अगस्त के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे आने वाले पूरे हफ्ते दिल्लीवासियों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी और सुहावना मौसम बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Laxmi Yojana : हर महीने महिलाओं को ₹2500 देगी दिल्ली सरकार, जानिए आवेदन करने का पूरा तरीका और जरूरी नियम