मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के बाद विदेश लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी, दिल्ली पुलिस को लेकर किया बड़ा खुलासा!

सोनिया सत्यानीता

15 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 15 2026 3:48 PM)

Dhruv Rathee News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस को लेकर कई दावे किए हैं. उन्होंने हिरासत में पुलिस के व्यवहार, घर से ले जाए जाने और कानूनी कार्रवाई पर विचार करने की बात कही. जानिए ध्रुव राठी ने क्या खुलासे किए.

Dhruv Rathee Latest News
जर्मनी लौटने के बाद ध्रुव राठी ने किया बड़ा खुलासा
Google CTA

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी जर्मनी से भारत आकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद वापस विदेश लौट चुके हैं. ध्रुव राठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑस्ट्रेलिया में घूमने-फिरने के वीडियो शेयर करने के साथ-साथ भारत में रहने के दौरान की एक वीडियो भी साझा की है. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि भारत में घर से बाहर निकलने पर भी पुलिसकर्मी लगातार उनकी गाड़ी और उनका पीछा कर रहे थे. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

हिरासत और पुलिस बर्ताव पर बड़ा दावा

दिल्ली पुलिस की हिरासत में बिताए वक्त को लेकर ध्रुव राठी ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया और उन पर किए गए एक्शन के लिए वे पैर पर गिरकर माफी मांगने तक को तैयार थे. हालांकि, इससे पहले ध्रुव राठी ने पुलिसकर्मियों को गुंडा कहते हुए उन पर किडनैपिंग करने और घर से घसीटकर ले जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे.

कानूनी कार्रवाई को लेकर असमंजस और वकीलों से मुलाकात

यह पूछे जाने पर कि क्या वे दिल्ली पुलिस के खिलाफ किसी कानूनी उपाय या कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं, तो ध्रुव राठी ने पहले इसके लिए हामी भरी और बताया कि इसके सिलसिले में उन्होंने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से भी मुलाकात की थी. हरियाणा के रहने वाले ध्रुव राठी ने कहा कि वे इस वक्त धर्म संकट में फंसे हुए हैं क्योंकि एक तरफ वे अपने और अपने माता-पिता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ एक्शन लेना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मियों ने उनसे यह कहा था कि अगर वे उन्हें हिरासत में नहीं लेते तो उनकी नौकरी चली जाती.

पुलिसकर्मियों के 'सपोर्टर' होने का दावा और किडनैपिंग के आरोप

ध्रुव राठी ने आगे बताया कि हिरासत के दौरान उन्हीं पुलिसवालों ने उनके साथ बहुत अच्छा और प्रोफेशनल बर्ताव किया तथा बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया कि वे उनके सपोर्टर हैं. यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में आए लोगों ने सोते समय उनके घर से उन्हें किडनैप किया, जिस वक्त उनके घर पर केवल उनके माता-पिता मौजूद थे. ध्रुव राठी के मुताबिक इसे आधिकारिक डिटेंशन या गिरफ्तारी तब माना जाता जब पुलिसकर्मी वर्दी में आते और धाराओं की जानकारी देते, लेकिन इसके बावजूद अंत में पुलिसकर्मियों का रुख उनके प्रति काफी अलग और नरम रहा.

'20 लोग घर में घुसे, मेरी मां को ...' ध्रुव राठी ने कांफ्रेंस में पुलिस रेड पर जो खुलासा किया वो पहले नहीं सुना होगा !