राजधानी दिल्ली में शुक्रवार यानी 30 अक्तूबर की शाम को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट था. इस कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने लाखों फैन्स को एंटरटेन किया और इसी बीच एक बड़ा मैसेज भी पहुंचा दिया. दरअसल दिलजीत ने गाना गाने के दौरान अचानक अपने उस बयान पर बात करनी शुरू कर दी जो उन्होंने NEET पेपर लीक पर हो रहे छात्र आंदोलन के दौरान कहा था. दरअसल उस वक्त दिलजीत ने कहा था कि वो एक आर्टिस्ट है और उन्हें इस आंदोलन से दूर रखा जाए.
ADVERTISEMENT
उस वक्त उनके इस बयान की जमकर आलोचना की गई थी. लेकिन तब चुपी साधे रहे दिलजीत ने इस बार इस मुद्दे पर बात करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके पर निशाना भी साधा.
CJP को लेकर क्या बोले दिलजीत
पहले तो उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि, "मैं अपने सभी चाहने वालों से प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं. तो अगर मैं चुप हूं तो मुझे चुप ही रहने दें. उन्होंने कहा कि मैं हर उस मुद्दे पर आपका समर्थन करता हूं जो सही है लेकिन पंजाबियों को लड़ने का तरीका मत सिखाओ. जिस फिल्म का आप मंच पर मजाक उड़ा रहे हैं, जसवंत सिंह खालड़ा की उस कहानी और फिल्म के लिए हमने सालों लंबी लड़ाई लड़ी है. अगर कोई हमसे नफरत भी करता है तो भी दिल से कोई गिला-शिकवा नहीं है."
अभिजीत दिपके का भी आया जवाब
दिलजीत का यह वीडियो और उनके शब्द जब CJP के अभिजीत दिपके तक पहुंचे तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका बहुत ही संतुलित और सकारात्मक जवाब दिया. अभिजीत ने लिखा, "पाजी जून के महीने में जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे तो आपकी एक बात ने मुझे थोड़ा बुरा जरूर लगाया था. उन्होंने आगे कहा कि मेरी आपसे नाराजगी किसी व्यक्तिगत कारणों से नहीं थी बल्कि इसलिए थी क्योंकि मैं आपको हमेशा से एक ऐसे शख्स के रूप में देखता आया हूं जो खुलकर अपनी बात रखता है."
दीपके आगे कहते हैं, "सच बताउं तो मैं आपका बहुत बड़ा फैन आज भी हूं. मैं आज भी आपका संगीत सुनता हूं. इस साल मई में भारत लौटने से ठीक पहले मैं शिकागो में आपके कॉन्सर्ट में सिर्फ गाने सुनने नहीं गया था बल्कि एक इंसान के तौर पर मेरे दिल में आपके लिए बहुत सम्मान है. आपका बेबाक अंदाज और भारत को ग्लोबल मंच पर गर्व महसूस कराना मुझे हमेशा भाया है."
अपनी बात को खत्म करते हुए अभिजीत ने प्यार भरे अंदाज में लिखा, "किसी बात पर असहमति या छोटी-सी गलतफहमी से मेरे मन में आपके प्रति सम्मान कम नहीं हुआ है. बाकी पाजी, अपने छोटे भाई की गलती समझकर इस बात पर मिट्टी डालिए और आखिर में बस यही कहूंगा, 'गबरू तां वैरी नूं वी मिठ्ठा बोलदा, नी तू तां फेर जट्ट दा प्यार गोरीए'."
दिलजीत दोसांझ और अभिजीत दिपके के बीच का यह वाकया अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है जहां फैंस दोनों के इस परिपक्व रवैये की तारीफ कर रहे हैं.
- 1. दिलजीत दोसांझ के किस कॉन्सर्ट और टूर के दौरान यह विवाद चर्चा में आया?
- यह विवाद दिलजीत दोसांझ के औरा इंडिया टूर 2026 के तहत 30 अक्टूबर की शाम दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान सामने आया, जहां उन्होंने अपने गानों के साथ-साथ अपनी आलोचनाओं पर खुलकर बात की.
- 2. दिलजीत दोसांझ ने किस पुराने विवाद पर और किससे नाराज़गी जताई?
- दिलजीत ने NEET पेपर लीक के दौरान हुए प्रदर्शनों से खुद को दूर रखने वाले अपने पुराने बयान पर हुई आलोचना का जवाब दिया. उन्होंने सीधे तौर पर CJP और अभिजीत दिपके का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि "पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ."
- 3. अभिजीत दिपके ने दिलजीत के इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
- अभिजीत दिपके ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि जून के प्रोटेस्ट के समय दिलजीत की एक बात से उन्हें बुरा जरूर लगा था, लेकिन एक इंसान और कलाकार के तौर पर आज भी दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली: रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की महारैली को CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके भी पहुंचेंगे?
ADVERTISEMENT


