डूसू चुनाव का रिजल्ट आया, ABVP ने जीते 3 पद; निर्दलीय दीपांशु ने VP पर मारी बाजी

न्यूज तक डेस्क

19 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 19 2026 4:17 PM)

DUSU Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव चुने गए हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है.

NewsTak
Google CTA

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 का नतीजा सामने आ गया है. ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास विजयी रहे. सचिव पद पर रिया छावड़ी ने जीत हासिल की, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी.

Read more!

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की है. इस तरह DUSU के चार प्रमुख पदों में से तीन पर ABVP के उम्मीदवार चुने गए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है.

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर यश डबास और NSUI के विजय मीणा के बीच लगातार मुकाबला देखने को मिला. शुरुआती रुझानों में बढ़त कई बार बदली, लेकिन बाद के राउंड में यश डबास ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली और अंत में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.

उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु शौकीन ने शुरुआत से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी. अंतिम नतीजे में उन्होंने यह पद अपने नाम कर लिया.

सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी आगे बनी रहीं और अंत में जीत दर्ज की. वहीं संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने भी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत हासिल की.

इस नतीजे के साथ DUSU चुनाव में ABVP को तीन पद मिले हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के खाते में गया है.