Dwarka Crime News: द्वारका के मधु विहार में सरेआम चाकूबाजी में डिलीवरी बॉय की मौत, एक युवक की बाहर आ गई आंतें!

Dwarka crime news: दिल्ली के द्वारका के मधु विहार इलाके में चाकूबाजी की दिल दहला देने वाली घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हैं. मंदिर के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है. जानिए पूरी खबर.

Dwarka crime news
Dwarka crime news

न्यूज तक डेस्क

follow google news

देश की राजधानी के द्वारका जिले के मधु विहार (थाना डाबड़ी) इलाके में बीती रात चाकूबाजी की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इस खूनी संघर्ष में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज सफदरजंग, दीनदयाल और मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

पूरी घटना और चश्मदीदों का बयान

घटना कल रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. चश्मदीदों के अनुसार, 2-3 हमलावरों ने अंधाधुंध चाकूबाजी की. इस हमले में गोविंद नाम के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जो मंदिर के पास लहूलुहान हालत में गिर पड़ा था. बताया जा रहा है कि गोविंद की शादी महज 11 महीने पहले हुई थी और उसकी एक महीने की छोटी बेटी है. वहीं, रोहित नाम के एक अन्य युवक पर इतना घातक हमला किया गया कि उसकी आंतें बाहर आ गईं.

सांप्रदायिक तनाव की अफवाह और पुलिस का रुख

चूंकि यह घटना दुर्गा माता मंदिर के पास हुई और घायल होने वालों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के युवक शामिल हैं, इसलिए इलाके में सांप्रदायिक तनाव की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश या खाने-पीने को लेकर हुए विवाद का है. घायल होने वालों में रोहित और गोविंद के अलावा हनी और उसका एक दोस्त भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक एक-दूसरे को जानते थे.

एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है, जो उसी गली का रहने वाला बताया जा रहा है. अन्य हमलावरों की तलाश जारी है. रोहित के परिजनों ने बताया कि वह अभी छतरपुर मंदिर में नवरात्र की सेवा करके लौटा था और शाम को इस वारदात का शिकार हो गया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

वारदात के बाद से मधु विहार और आसपास के इलाकों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. घायलों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही विवाद की असली वजह साफ हो पाएगी.

यहां देखें वीडियो

Delhi Viral: बेटा फेंक रहा था पानी के गुब्बारे, मां टोकने के बजाय मार रही थी ठहाके; अब देना पड़ेगा बड़ा जुर्माना

    follow google news