दिल्ली: राजधानी के यमुना बाजार में घुसा बाढ़ का पानी, लोग छतों पर रहने को मजबूर, देखें वीडियो

Delhi Yamuna Flood: यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया, लोग घर छोड़कर छतों और राहत कैंपों में पहुंच रहे हैं. देखें वीडियो और जानें ताजा अपडेट.

Delhi Yamuna Bazar flood water
दिल्ली के यमुना बाजार में घुसा बाढ़ का पानी

NewsTak

• 04:08 PM • 02 Sep 2025

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ का खतरा गहरा रहा है. राजधानी में बाढ़ के पानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. यमुना नदी के किनारे बसे यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी घुस चुका है और वहां रह रहे लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार की देर शाम जैसे ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा तो यमुना बाजार इलाके में पानी घुस गया. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

अचानक घुसा पानी, छत पर पहुंचे लोग

अचानक देखते ही देखते इलाके में पानी का स्तर बढ़ते गया और लोगों के घर में पानी भर गया, जिसके बाद लोग अपना घर छोड़कर छतों पर पहुंच गए. बाढ़ के पानी से परेशान कुछ लोगों ने अपने सामानों को छत पर शिफ्ट किया तो वहीं कुछ लोग अपने सामान के साथ राहत कैंप जाते दिखे. आपको बता दें कि स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पहले ही सड़क किनारे टेंट लगवा दिए थे. लोगों को सामान शिफ्ट करने और घरों में बाढ़ के पानी का वीडियो भी सामने आया है.

यहां देखें वीडियो

आखिर कहां से आया इतना पानी?

दरअसल यमुना नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि का कारण हथनीकुंड बराज है. इस बराज से हर घंटे लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे की राजधानी दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात तक 3.29 लाख क्यूसेक पानी रीलीज किया गया है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सरकार द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है. सरकार ने स्थिति को देखते हुए पहले ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा था.

वहीं आज की बात करें तो 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर रिकॉर्ड किया है. यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 है जो कि पार हो चुका है. वहीं आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.50m पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

पुराना रेलवे ब्रिज बंद

दिल्ली सरकार ने बाढ़ की परिस्थिति और यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए ओल्ड रेलवे ब्रिज(Old Railway Bridge) पर यातायात और लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. यह निर्णय आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

यहां देखें यमुना का जलस्तर

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली के फेमस कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, चुन्नी-प्रसाद न देने पर हुआ विवाद! 

    follow google news