रोजाना दिल्ली अप-डाउन करने वालों की मौज! जानें दिल्ली से हरियाणा के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का पूरा शेड्यूल

Hydrogen Train India: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल सफल होने के बाद यात्रियों की उत्सुकता बढ़ गई है. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल सफल होने के बाद अब इसके संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. जानिए दिल्ली-हरियाणा हाइड्रोजन ट्रेन का संभावित रूट और पूरा शेड्यूल.

Hydrogen Train India
Hydrogen Train India(Representational Image)

वैशाली

follow google news

भारत की पहली पर्यावरण अनुकूल और हाईटेक हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब यात्रियों के मन में इस ट्रेन के रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज को लेकर कई तरह के सवाल हैं. अगर आप भी दिल्ली और हरियाणा के बीच रोजाना सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. रेलवे प्रशासन पिछले 4 महीनों से इस रूट को पूरी तरह तैयार करने में जुटा हुआ था, जिसे अब पूरी तरह से हरी झंडी मिल चुकी है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

जींद जंक्शन से होगी सफर की शुरुआत

देश की इस पहली हाइड्रोजन ट्रेन के सफर का मुख्य स्टार्टिंग पॉइंट हरियाणा का जींद जंक्शन होने जा रहा है. हाल ही में हुए फाइनल ट्रायल रन के दौरान इस हाईटेक ट्रेन को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना किया गया था. शुरुआती चरण में जींद से चलते समय इस ट्रेन को दो डीजल इंजनों के सहारे 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ाया गया था.

सोनीपत स्टेशन के इस प्लेटफॉर्म पर रुकेगी ट्रेन

जींद से रवाना होने के बाद इस ट्रेन का अगला सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन सोनीपत रेलवे स्टेशन है. ट्रायल के दौरान यह ट्रेन दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सोनीपत स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची थी. यहां इस ट्रेन को करीब 29 मिनट तक रोका गया था ताकि वंदे भारत एक्सप्रेस सहित तीन अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों को रास्ता दिया जा सके. इसके बाद सोनीपत को ही इस ट्रेन के हाई स्पीड रन का मुख्य केंद्र बनाया गया, जहां ट्रेन ने अप-डाउन ट्रैक पर कई चक्कर काटे.

दिल्ली में होंगे दो प्रमुख केंद्र, 120 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

सोनीपत से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी, जहां इसके दो प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं. इसमें पहला स्टेशन दिल्ली सब्जी मंडी और दूसरा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन होगा. ट्रायल रन के दूसरे दिन सोनीपत से दिल्ली सब्जी मंडी के बीच ही ट्रेन के तीन सबसे बड़े स्पीड टेस्ट किए गए, जहां ट्रेन को 80, 100 और अपनी अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ाया गया. सोनीपत से दिल्ली के बीच का यह रूट इस ट्रेन का सबसे हाई स्पीड जोन होने वाला है.

इन यात्रियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

अगर इस पूरे रूट को एक साथ देखा जाए तो यह ट्रेन जींद, सोनीपत, दिल्ली सब्जी मंडी और पुरानी दिल्ली के बीच एक त्रिकोणीय कॉरिडोर (Triangular Corridor) की तरह काम करेगी. इस रूट के शुरू हो जाने से हरियाणा के जींद और सोनीपत से रोजाना दिल्ली अप-डाउन करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा. अब इन यात्रियों को बिना शोर-शराबे के, प्रदूषण मुक्त और बेहद कम समय में दिल्ली पहुंचने की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी.

सुरक्षा प्रणालियों को मिली हरी झंडी, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस रूट के सभी सिग्नल, वायरिंग और ब्रेकिंग सिस्टम की जांच पूरी की जा चुकी है और इसे पूरी तरह से हरी झंडी मिल चुकी है. अब बस इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय मिलेगा, वे इस आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल ट्रेन को आम जनता के लिए रवाना कर देंगे.

यहां देखें वीडियो

Delhi Metro: दिल्ली में दौड़ेगी देश की पहली 3 कोच वाली मेट्रो, जानें रूट-स्टेशन और इसकी खासियत

    follow google news