क्या वाकई AAP छोड़ रहे हैं राघव चड्ढा? संजय सिंह ने दे दिया सीधा जवाब, अटकलों पर लगा विराम!

सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा के भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि पार्टी में सब ठीक है और मतभेद होने पर उसे मिल-बैठकर सुलझाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राघव कभी ऐसा कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले वे खुद उनके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे.

राघव चड्ढा-संजय सिंह
राघव चड्ढा-संजय सिंह

न्यूज तक डेस्क

follow google news

आम आदमी पार्टी (AAP) के गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है, और वो हौ कि राघव चड्ढा कहां हैं? लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी और अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में मिली राहत पर उनकी खामोशी ने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. चर्चा तो यहां तक है कि राघव जल्द ही पाला बदलकर बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं.

Read more!

इन तमाम कयासों पर अब आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी बात रखी है. इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इन अफवाहों पर न केवल सफाई दी, बल्कि राघव को लेकर एक बड़ी बात भी कह दी.

अगर राघव गए, तो सबसे पहले मैं मोर्चा खोलूंगा

संजय सिंह से जब सीधा सवाल किया गया कि क्या राघव चड्ढा ने पार्टी से किनारा कर लिया है? इस पर उन्होंने दोटूक लहजे में कहा, नहीं ये बात बिल्कुल गलत है. भला वो अलग क्यों होंगे? हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि राघव ने केजरीवाल और सिसोदिया की रिहाई पर चुप्पी क्यों साधी तो संजय सिंह के तेवर थोड़े बदले हुए नजर आए. 

उन्होंने कहा, "इस सवाल का जवाब तो बेहतर होगा कि आप उन्हीं से पूछें. राजनीति में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए वो खुद ही इस पर ज्यादा स्पष्टता से जवाब दे पाएंगे."

संजय सिंह ने आगे चेतावनी भरे लहजे में यह भी साफ कर दिया कि अगर राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने दावा किया कि जिस दिन राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे सबसे पहले उनके खिलाफ खड़ा होने वाला शख्स मैं ही होउंगा.

परिवार की बात बैठकर सुलझाई जाती है

पंजाब चुनाव से पहले उड़ रही इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए संजय सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या परिवार में समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कोई बात है भी तो उसे आपस में बैठकर सुलझाया जाना चाहिए. फिलहाल पार्टी इन अटकलों को मह अफवाह मानकर चल रही है, लेकिन राघव की चुप्पी ने प्रशंसकों और विरोधियों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. अब देखना यह होगा कि 'मिस्टर इंडिया' बने राघव चड्ढा कब सामने आते हैं और इन दावों पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: सिर पर कफन और ऑफिस में अर्थी, AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का बीजेपी के खिलाफ 'आर-पार' का ऐलान

    follow google news