केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर AIIMS दिल्ली ने शुक्रवार को अहम अपडेट जारी किया है. अस्पताल के मुताबिक, नड्डा ने 13 अगस्त की शाम असहज महसूस किया था. इसके बाद उन्हें AIIMS लाया गया, जहां उनकी जरूरी जांच की गई.
ADVERTISEMENT
AIIMS की प्रेस रिलीज के अनुसार, नड्डा की जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी. फिलहाल उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है.
AIIMS ने क्या बताया?
AIIMS की ओर से 14 अगस्त को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि जेपी नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का आकलन किया और कई टेस्ट किए.
इनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई. हालांकि, AIIMS की ओर से फिलहाल एंजियोग्राफी में क्या सामने आया, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.
कार्डियोलॉजी विभाग में हैं भर्ती
अस्पताल के मुताबिक, जेपी नड्डा को फिलहाल Department of Cardiology में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT


