राघव चड्ढा ने डिलीट किए मोदी विरोधी पोस्ट? सौरभ भारद्वाज ने पेश किए सबूत

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि सांसद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया से पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. भारद्वाज के अनुसार, अब राघव के अकाउंट पर सिर्फ मोदी की तारीफ वाले पोस्ट बचे हैं, जो उनके पाला बदलने का संकेत हैं.

raghav chadha
raghav chadha

न्यूज तक डेस्क

follow google news

आम आदमी पार्टी में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनके मुताबिक राघव चड्ढा ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आलोचना करने वाली सभी पुरानी पोस्ट हटा दी हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

सौरभ भारद्वाज ने X पर एक पोस्ट करके बताया कि उन्होंने राघव चड्ढा की टाइमलाइन को 'BJP' और 'Modi' कीवर्ड से बारीकी से खोजा. नतीजा यह रहा कि मोदी या बीजेपी की आलोचना से जुड़ी एक भी पुरानी पोस्ट नहीं मिली. भारद्वाज के अनुसार अब उस अकाउंट पर पीएम मोदी का जिक्र करने वाले केवल दो पोस्ट बचे हैं और दोनों में उनकी तारीफ की गई है.

राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब!

मैंने उनके पूरे अकाउंट को “BJP” और “Modi” शब्दों से गहराई से सर्च किया।

नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।

“Modi”… pic.twitter.com/sTodxW8YHd

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 4, 2026

'डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल सफाया'

पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज है कि क्या राघव चड्ढा अपनी छवि को बीजेपी के प्रति नरम बना रहे हैं. सौरभ भारद्वाज ने इसे “डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल क्लीनअप” बताया. उनका कहना है कि पहले जो पोस्ट पार्टी के अन्य नेताओं ने कोट किए थे, वे भी अब गायब हैं. 

भारद्वाज ने लिखा कि एक समय मोदी और बीजेपी के कड़े आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह बदल लिया है.

BJP से डरने का आरोप

आप के कई नेता पहले से ही राघव चड्ढा पर बीजेपी के दबाव में काम करने के आरोप लगाते रहे हैं. भारद्वाज ने भी इशारों में कहा कि जिस तरह से उनकी टाइमलाइन को व्यवस्थित ढंग से बदला गया है, उससे उनकी "तैयारी" का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अब तक इस मामले में राघव चड्ढा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है. 

 

    follow google news