संसद में संजय सिंह का धमाकेदार भाषण, बीजेपी के धोखे का इतिहास गिनया, शिवसेना से लेकर अकाली दल तक पर भी साधा निशाना

संसद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने टीडीपी को सलाह दी है कि जब तक उनके पास सरकार का समर्थन है, तब तक आंध्र प्रदेश के लिए सारा फंड ले लें. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर क्षेत्रीय दलों को धोखा देने का आरोप लगाया.

NewsTak
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आप नेता संजय सिंह का रिएक्शन.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

संसद के गलियारों में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजय सिंह न केवल विपक्षी एकता और क्षेत्रीय दलों के अधिकारों की वकालत करते नजर आ रहे हैं, बल्कि उन्होंने एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी (TDP) को भी एक बेहद महत्वपूर्ण और 'तीखी' सलाह दी है.

Read more!

चंद्रबाबू नायडू के 'विजन' की तारीफ और टीडीपी को सलाह

संजय सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की तारीफ के साथ की. उन्होंने नायडू को एक विजनरी लीडर बताते हुए कहा कि तकनीक और कंप्यूटर के क्षेत्र में उनका काम सराहनीय है. इसी के साथ उन्होंने टीडीपी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, "अभी सत्ता की चाबी आपके हाथ में है, इसलिए अमरावती और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए जितना पैसा लेना है, सरकार से ले लीजिए. हिसाब-किताब अभी ठीक कर लीजिए."

बीजेपी के 'धोखे' के इतिहास पर प्रहार

संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इनका इतिहास जोड़-तोड़ और क्षेत्रीय दलों को धोखा देने का रहा है. उन्होंने मंच से कई पार्टियों का नाम गिनाया:

  • शिवसेना और एनसीपी: संजय सिंह ने कहा कि इन्होंने शिवसेना और एनसीपी को धोखा दिया.
  • अकाली दल और जेडीयू: उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने पुराने सहयोगियों जैसे अकाली दल और जनता दल को भी नहीं छोड़ा.
  • ऐतिहासिक संदर्भ: उन्होंने वी.पी. सिंह और मोरारजी देसाई की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका इतिहास पुराना है.

"ममता दीदी बंगाल की शेरनी हैं"

संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बचाव किया. उन्होंने सत्ता पक्ष के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने ममता दीदी को बचाया है. संजय सिंह ने कड़क अंदाज में कहा, "ममता दीदी बंगाल की शेरनी हैं, उन्हें किसी के बचाने की जरूरत नहीं है और वह किसी से डरने वाली नेता नहीं हैं."

टीडीपी को चेतावनी 

संजय सिंह ने आंध्र प्रदेश के संदर्भ में वाईएसआरसीपी और अमरावती के खेल का जिक्र करते हुए टीडीपी मित्रों को चेतावनी दी कि बीजेपी के इस खेल से सावधान रहें. उन्होंने अंत में फिर दोहराया कि जब तक आपके पास सत्ता की चाबी (समर्थन) है, तब तक अपने राज्य के विकास के लिए सारा धन ले लें, क्योंकि बाद में स्थितियां बदल सकती हैं.

 

    follow google news