राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में एक बार फिर से हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने अपने साथियों के साथ दोबारा हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की तैयारी भी कर रही है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास अपने कुछ करीबी दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुपचाप जंतर-मंतर के पास पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जंतर-मंतर के नजदीक स्थित जेडीयू (JDU) दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर दाखिल हुए और बाउंड्री का गेट कूदकर जंतर-मंतर की एक साइड पर जा पहुंचे. हालांकि, वे अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब हो पाते, उससे पहले ही सतर्क दिल्ली पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और हिरासत में थाने ले गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले या अंदर से CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं और साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जोरदार मांग कर रहे हैं.
खबरअपडेट्स हो रही है...
ADVERTISEMENT


