सौरभ दास की नागरिकता पर क्यों उठे सवाल? दिल्ली एयरपोर्ट से हाईकोर्ट तक का पूरा मामला समझिए!

• 06:58 PM • 27 Nov 2026

सौरव दास की नागरिकता और पासपोर्ट में विसंगतियों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय और पुलिस को नोटिस जारी किया है, और अब इस मामले पर 9 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी.

NewsTak
Google CTA

सौरव दास (Saurav Das) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचे इस मामले में उनकी नागरिकता और दस्तावेजों पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या सामने आया.

Read more!

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया और पासपोर्ट हुआ फ्लैग

सौरव दास जब विदेश यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और इमीग्रेशन चेक से गुजर रहे थे, तब उन्हें पता चला कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है और उन्हें यात्रा करने से रोक दिया गया. सौरव दास के वकील का कहना है कि एयरपोर्ट पर उन्हें रोके जाने के समय तक किसी भी लुकआउट सर्कुलर (LOC) या शो-कॉज नोटिस की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी.

हाईकोर्ट में एएसजी चेतन शर्मा के बड़े खुलासे

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि सौरव दास के खिलाफ केवल जांच (इन्क्वायरी) ही नहीं, बल्कि लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है. साथ ही, उनके दस्तावेजों (पासपोर्ट, एड्रेस और जन्म तिथि) में कथित खामियां मिलने के कारण उनकी नागरिकता (Citizenship) पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं. एएसजी ने कोर्ट को यह भी बताया कि सौरव दास को 23 तारीख को ही शो-कॉज नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन उसका जवाब देने के बजाय उन्होंने हाईकोर्ट का रुख कर लिया.

सौरव दास पक्ष की दलीलें

सौरव दास की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुक्किल को बिना किसी ठोस आधार और बिना समय पर नोटिस दिए परेशान किया जा रहा है. साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि मद्रास हाईकोर्ट में जिस याचिका के आधार पर यह जांच शुरू की गई है, वह गलत है और उसे खारिज किया जाना चाहिए था.

आगे क्या है मामला?

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में गृह मंत्रालय (Home Ministry) और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अब इस पूरे मामले पर 9 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी. दस्तावेजों की विसंगतियों और नागरिकता से जुड़े इन गंभीर सवालों के बीच सौरव दास की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: शराब नीति केस: क्या फिर पलटेगा खेल? केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची CBI, दी ये दलीलें