दिल्ली के सोनिया विहार में दबंगों का तांडव! बच्चों पर चाकू से वार...महिलाओं को भी नहीं बख्शा, दहशत में घर छोड़कर भागा परिवार

Delhi crime news: सोनिया विहार में दबंगों का खौफनाक तांडव. देर रात गाड़ी में आग लगाने के बाद बदमाशों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया, बच्चों पर चाकू और महिलाओं पर भी बेरहमी से वार किए गए. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा परिवार दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हो गया. जानिए पूरी घटना, पुलिस की कार्रवाई और इलाके की ताजा स्थिति.

Delhi crime news
Delhi crime news

न्यूज तक डेस्क

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के कश्यप निवास पर करीब एक दर्जन दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने न केवल परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनकी गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. इस हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. विस्तार से 

Read more!

देर रात गाड़ी में लगाई आग, विरोध करने पर हमला

घटना की शुरुआत सोनिया विहार के तीसरे पुस्ते (जंगल रोड) पर हुई. पीड़ित महिला के अनुसार, 20 अप्रैल की रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़ी होंडा अमेज गाड़ी में आग लगा दी. धुएं की महक आने पर जब महिला नीचे आई, तो हमलावरों ने उन पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद, जब परिवार ने इस हरकत का विरोध किया, तो अगले दिन करीब एक दर्जन बदमाशों ने हथियारों के साथ पूरे परिवार पर हमला बोल दिया.

बच्चों पर चाकू और रॉड से वार

पीड़ित महिला ने बताया कि हमलावरों के पास चाकू, रॉड और पिस्तौल जैसे हथियार थे. बदमाशों ने उनके दोनों बेटों पर चाकुओं से हमला किया. बड़े बेटे की छाती में चाकू लगा है और सिर पर रॉड से वार किया गया है. छोटे बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है. महिला का आरोप है कि बदमाशों ने उनके सिर पर भी किसी हथियार की बट से हमला किया.

मौके पर तबाही के निशान

घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों ने कितने बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया है. गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर है और अंदर कांच के टुकड़े व मोटे पत्थर पड़े हुए हैं. गाड़ी को जलाकर पूरी तरह डैमेज कर दिया गया है. वारदात के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और घर पर ताला लगाकर कहीं सुरक्षित स्थान पर चला गया है.

पुलिस की कार्रवाई और सवाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनिया विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, परिवार का आरोप है कि पुलिस के आने और जाने के बाद बदमाशों ने दोबारा हमला किया. फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. राजधानी में सरेआम एक परिवार पर इस तरह का हमला दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

यहां देखें वीडियो

इनपुट- इसरार अहमद

Delhi Viral News: दिल्ली की सड़कों पर अधेड़ उम्र का शख्स कर रहा था गंदे-गंदे इशारे और हरकत, लड़की ने कैमरे में कर लिया कैप्चर

    follow google news