Tilak Nagar Murder Case: घर में अकेली मॉडल की हत्या कर भागा इमरान CCTV में कैद, पड़ोसी ने क्या बताया? पता चली पूरी कहानी

अंशुल सिंह

• 03:06 PM • 27 Aug 2026

Tilak Nagar Murder Case: दिल्ली के ओल्ड महावीर नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की उसके घर में चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज में आरोपी को घर से भागते हुए देखा गया है. जानिए तिलक नगर मर्डर केस की पूरी कहानी.

Tilak Nagar Murder Case
Tilak Nagar Murder Case
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली में एक मॉडल की उसी के घर में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी जिम का ट्रेनर है जहां मॉडल वर्कआउट करने जाती थी. मृतका का नाम मुस्कान (21) है और ये पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी. आरोपी का नाम इमरान बताया जा रहा है. पुलिस ने CCTV खंगाल लिया है. आरोपी सीसीटीवी में मुस्कान के घर से तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहा है.  आरोपी की तलाश जारी है.

Read more!

बुधवार शाम 5 बजे के करीब ओल्ड महावीर नगर के एस ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर मुस्कान अपने अकेली थी. आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी इमरान घर में दाखिल हो गया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कथित रूप से कहासुनी हो गई. जिसके बाद आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गया. इधर मुस्कान लगातार चीख रही थी. पड़ोसियों ने चीखें सुनी तो भागकर घर के भीतर गए. वहां मुस्कान खून से सनी थी. पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मकान में मुस्कान अपनी मां, दो बहनें और एक भाई के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि मुस्कान की बड़ी बहन चंडीगढ़ में रहती है. 

डेढ़ साल से थी जान-पहचान

सूत्रों की मानें तो मुस्कान पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग करती थी. वो एक जिम में जाती थी. यहां जिम ट्रेनर इमरान से उसकी करीब डेढ़ साल से जान-पहचान थी. आरोप है कि मृतका इमरान की हरकतों से परेशान थी. इमरान काफी समय से मुस्कान का पीछा कर रहा था. वो उसे परेशान भी करता था. कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन भी हुई थी, जिसके बाद परेशान होकर मुस्कान ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. 

CCTV फुटेज से खुला आरोपी का राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में बैरिकेडिंग कर जांच शुरू की. मृतका के भाई आकाश और पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें शाम करीब 5:40 बजे आरोपी इमरान को मुस्कान के घर में दाखिल होते देखा गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपी इमरान की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

उसने कॉल तो की होगी तभी गेट खोला गया- पड़ोसी

इधर घटना के बाद दिल्ली तक मौके पर पहुंचा. रिपोर्टर ने एक पड़ोसी से बात की. उन्होंने कहा- "उसने कॉल की होगी तो ही गेट खोला गया होगा. 5-5:30 बजे के करीब मैं यहीं खड़ा था. कोई आवाज नहीं आई. उसके बाद जब मैं चला गया तो पता नहीं." इससे पहले इमरान को कभी इधर देखा था? इस सवाल पर पड़ोसी ने कहा- "कौन आ रहा है कौन जा रहा इतना कौन निगाह रखता है?"

पहले बंद हुए CCTV कैमरे, फिर घर पहुंचे 6 लोग... मां ने बताया सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे विनय के साथ ससुराल वालों ने क्या किया