पुलिस को पीछे दौड़ते देख भागे प्रदर्शनकारी, गांधी जी के वेश में तेजी से भागते युवक का वीडियो आया सामने

न्यूज तक डेस्क

• 05:52 PM • 10 Oct 2026

नई दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस की कार्रवाई से बचते हुए गांधी जी के गेटअप में एक युवक की तेज दौड़ चर्चा का विषय बन गई है.

Google CTA

 नई दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान कनॉट सर्कल का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को दौड़ाती हुई दिख रही है. इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस से बचने के लिए तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक युवक जो गांधी जी की वेश-भूषा में प्रदर्शन करने गया था उसने पुलिस को आता देख ऐसी दौड़ लगाई कि चर्चा में आ गया.  

Read more!

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है. स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा जा रहा है जिससे अफरा-तफरी का महौल है. वीडियो में कई युवा पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तेजी से भागते कहीं न कहीं छुपते नजर आ रहे हैं. भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल भी चल रहा है.

 

Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके समेत लगभग 2000 लोग हिरासत में, सोनम वांगचुक ने दिया अल्टीमेटम!