दिल्ली के कालकाजी में 17 साल की नाबालिग से रेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम (LSR) कॉलेज की छात्राओं ने कड़ा विरोध जताया है. सुरक्षा और मानसिक तनाव को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन के सुझाव पर एक दिन की ऑनलाइन क्लास का फैसला लिया.
ADVERTISEMENT
छात्राओं का कहना है कि वे कॉलेज की दीवारों के अंदर तो सुरक्षित हैं, लेकिन बाहर निकलते ही उन्हें पीछा करने, फब्तियां कसने और छेड़छाड़ जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है. छात्राओं ने निष्प्रभावी गश्त को लेकर अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन और दिल्ली पुलिस की जवाबदेही पर सीधे सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

