CBSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें फटाफट चेक

CBSE 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker ऐप के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा. पास प्रतिशत करीब 93.6% है. असफल छात्रों को सेकंड एग्जाम का मौका मिलेगा.

CBSE 10th Result 2026
CBSE 10th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने सफलता के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. बोर्ड ने आधिकारिक रूप से टॉपर्स की कोई सूची जारी नहीं की है, लेकिन बेहतरीन अंक पाने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. CBSE के अनुसार, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 2.20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 55,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए है.

Read more!

छात्र अपना स्कोरकार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. भारी ट्रैफिक से बचने के लिए बोर्ड ने डिजिलॉकर ऐप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है.

कैसे देखें अपना रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर दिए गए 'Class X 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.

'सबमिट' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें.

सेकंड बोर्ड एग्जाम का विकल्प

जो छात्र किसी विषय में पास नहीं हो पाए या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड एक और मौका दे रहा है. 15 मई 2026 से सीबीएसई 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' (फेज-2) शुरू करेगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी

जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए CBSE एक और मौका दे रहा है. 15 मई 2026 से सेकंड बोर्ड एग्जाम (फेज-2) आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

रिजल्ट के आंकड़े

इस साल 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी. अनुमानित कुल पास प्रतिशत 93.6% के आसपास रहा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in और results.gov.in के अलावा SMS, IVRS और मोबाइल ऐप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

.

    follow google news