CBSE 10th Result 2026: क्या आज ही आएगा रिजल्ट? डिजिलॉकर के अलर्ट ने बढ़ाई हलचल!

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. डिजिलॉकर के 'कमिंग सून' अलर्ट से इसकी प्रबल संभावना जताई जा रही है. करीब 26 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स या डिजिलॉकर के जरिए अपना स्कोर देख सकेंगे.

CBSE 10th Result 2026
CBSE 10th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज किसी भी समय कक्षा 10वीं के नतीजों का ऐलान कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक आधिकारिक समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों और डिजिलॉकर की सोशल मीडिया गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट आज दोपहर तक लाइव हो सकता है.

Read more!

डिजिलॉकर और उमंग ऐप का अलर्ट

इस साल 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले करीब 26 लाख छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, डिजिलॉकर ने 'Class X Results Coming Soon' का मैसेज जारी किया है. आमतौर पर यह अलर्ट रिजल्ट आने के कुछ घंटे पहले ही दिया जाता है. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे उमंग ऐप (UMANG) और डिजिलॉकर पर अपने अकाउंट पहले से एक्टिव कर लें ताकि वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में उन्हें परेशानी न हो.

टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी

सबीएसई ने इस बार भी छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. बोर्ड इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट सार्वजनिक नहीं करेगा. इस बार परीक्षा दो फेज में आयोजित की गई थी और आज आने वाले नतीजे फेज-1 के होंगे.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और results.cbse.nic.in जैसे पोर्टल्स पर रिजल्ट उपलब्ध होगा.

हालांकि हर साल की तरह इस बार भी भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है.

    follow google news