CBSE Topper Mahatva Acharya Marksheet:अगर हौसले बुलंद हो तो राह में भले ही लाखों कांटे मिले, लेकिन इंसान ना ही डरता है और ना ही अपनी राह छोड़ता है. कुछ ऐसे ही कहानी सामने आई है मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से. बीते दिन CBSE(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं के सेशन-1 के परीक्षा परिणाम घोषित किए. रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स के चेहरों पर मुस्कान दिखी और कई स्कूलों में जश्न का माहौल भी दिखा. इसी कड़ी में एमपी के आगर मालवा के रहने वाले स्टूडेंट महत्व आचार्य ने भी कमाल कर दिखाया. उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक मिले है. इसी बीच एमपी तक भी महत्व के घर पहुंचा तो उनके संघर्ष की कहानी भी सामने आई है. आइए विस्तार से जानते है महत्व को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर और क्या है उनके संघर्ष की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
काफी संघर्षों से भरा रहा सफर
एमपी तक के साथ खास बातचीत में महत्व और उनके मां ने अपनी संघर्षों की कहानी भी सुनाई है. महत्व ने कहा है कि रिजल्ट देखने के बाद उनके अंदर की जो खुशी है वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. उसने आगे कहा कि वह साइकिल से स्कूल जाता था और उसे कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता था. वहीं उनकी मां ने बताया है कि महत्व उनका एकलौता बेटा है और वो प्राइवेट जॉब करती है. उन्होंने किराए के मकान में रहकर अपने बच्चे को इस मुकाम तक पहुंचाया है.
किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर?
महत्व आचार्य ने अपनी 10वीं की पढ़ाई आगर मालवा जिले के श्री संस्कार अकेडमी से की है. रिजल्ट आते ही उनके परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी जश्न का माहौल है. आइए जानते है महत्व को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले है:
- इंग्लिश: 98
- हिंदी: 97
- मैथ्स: 100
- साइंस: 97
- सोशल साइंस: 100
- मार्केटिंग एंड सेल्स: 99
सफलता के पीछे का राज
महत्व ने अपने सफलता के पीछे का राज भी बताया है और कहा कि उन्होंने स्ट्रैटजी से पूरी पढ़ाई की है. उन्होंने बताया कि मैं रोज टारगेट बनाकर पढ़ाई करता था और टारगेट पूरा होने के बाद ही सोता था, चाहे रात के 1 या 2 बज जाए. महत्व ने कहा है कि उनकी इस सफलता के पीछे स्कूल का भी बड़ा रोल है क्योंकि वहां से उन्हें काफी सपोर्ट मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि आज वो जिस मुकाम पर है उसकी वजह वो तकलीफें है जो उन्होंने बचपन से देखा है.
यहां देखें मार्कशीट
ADVERTISEMENT


