CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, डिजिलॉकर ने दिया बड़ा इशारा, जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द ही घोषित हो सकते हैं, जिसके संकेत डिजिलॉकर पोर्टल पर 'Coming Soon' अपडेट के साथ मिलने शुरू हो गए हैं.

CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

CBSE Board 12th Result 2026: लाखों छात्रों और उनके पेरेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है. सबसे बड़ी खबर यह है कि DigiLocker पोर्टल पर हलचल तेज हो गई है और वहां Coming Soon का स्टेटस दिखने लगा है. इसका साफ मतलब है कि बोर्ड ने रिजल्ट अपलोड करने की तैयारी पूरी कर ली है.

Read more!

कब आ सकता है रिजल्ट?

हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई 'पक्का' टाइम या तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन अगर हम पुराने रिकॉर्ड्स और पिछले साल के पैटर्न को देखें, तो माना जा रहा है कि 12 या 13 मई को रिजल्ट जारी हो सकता है. छात्र बस अपनी कमर कस लें, क्योंकि नतीजे कभी भी स्क्रीन पर दस्तक दे सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए ये वेबसाइट्स रखें याद

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए इन ऑप्शंस को अपने पास सेव कर लें:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.gov.in
  • DigiLocker App / Website

डिजिलॉकर से मार्कशीट कैसे निकालें? (Step-by-Step)

डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करना काफी आसान है. बस ये स्टेप्स फॉलो करें:

1. सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप ओपन करें.
2. अपने मोबाइल नंबर या अपने पहचान पत्रों (Credentials) के जरिए लॉगिन करें.
3. 'Education' सेक्शन में जाकर CBSE को चुनें.
4. अब 'Class XII Marksheet 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
5. अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
6. सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी. इसे आप भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं.

UMANG ऐप पर भी मिलेगी सुविधा

अगर आप उमंग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी रिजल्ट देख सकते हैं. ऐप में लॉगिन करने के बाद CBSE सेक्शन में जाएं और अपनी डिटेल्स भरकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक करें.

अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न रहे तो घबराएं नहीं!

परीक्षा में कम नंबर आना या फेल हो जाना लाइफ का आखिरी मोड़ नहीं है. बोर्ड आपको संभलने के दो शानदार मौके देता है:

  • कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam): अगर आप एक या दो सब्जेक्ट्स में अटक गए हैं, तो निराश न हों. जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा देकर आप अपना साल बचा सकते हैं.
  • इम्प्रूवमेंट परीक्षा (Improvement Exam): कई बार हम पास तो हो जाते हैं, लेकिन नंबर मन मुताबिक नहीं मिलते. ऐसे में आप इम्प्रूवमेंट परीक्षा देकर अपना स्कोर बेहतर कर सकते हैं.
  • छात्रों के लिए सलाह: रिजल्ट के समय वेबसाइट्स पर काफी लोड होता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. हमारी तरफ से सभी छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें:

"​​​मैथ्स में मिले थे 200 में से सिर्फ 95 नंबर… लेकिन आज सफलता ने सबको चौंकाया, देखें थलपति विजय की 10th की वायरल मार्कशीट

    follow google news