CBSE 12th Result 2026: क्या मई में इस दिन आएगा रिजल्ट? पिछले 5 सालों का ट्रेंड देख लीजिए!

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. पिछले 5 सालों के आंकड़ों के अनुसार, बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख पाएंगे.

CBSE 12th Result 2026
CBSE 12th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद अब सारा ध्यान 12वीं कक्षा के परिणामों पर है. छात्र और अभिभावक सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों के बीच आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन की गति को देखते हुए माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही सरप्राइज दे सकता है.

Read more!

पिछले 5 सालों का ट्रेंड, मई में आते रहे हैं नतीजे

अगर हम पिछले कुछ वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें तो सीबीएसई अक्सर मई के बीच में 12वीं के नतीजे जारी करता रहा है. साल 2025 और 2024 में बोर्ड ने ठीक 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. वहीं 2023 में यह 12 मई को आया था. हालांकि, 2021 और 2022 में कोविड के कारण देरी हुई थी और नतीजे जुलाई में आए थे. इस साल की परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई है, ऐसे में पूरी संभावना है कि मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में छात्र अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे.

बिना किसी शोर-शराबे के जारी हो सकता है रिजल्ट

इस बार बोर्ड की कार्यप्रणाली में एक खास बदलाव देखने को मिला है. 10वीं के नतीजे बिना किसी पूर्व भारी सूचना या शोर-शराबे के अचानक जारी कर दिए गए. जानकारों का मानना है कि 12वीं के मामले में भी बोर्ड यही रणनीति अपना सकता है. फिलहाल कॉपियों की जांच का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है ताकि छात्रों को आगे कॉलेज दाखिले में कोई समस्या न हो.

इन दो तरीकों से आसानी से देखें अपना स्कोरकार्ड

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड रिजल्ट चेक करने के दो प्रमुख माध्यम उपलब्ध कराता है. पहला तरीका सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटें जैसे results.cbse.nic.in या cbse.gov.in हैं. रिजल्ट जारी होते ही इन लिंक्स पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए छात्र तैयार रहें.

DigiLocker के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ऐप या वेबसाइट पर जाकर आधार से अकाउंट वेरिफाई करना होता है. रिजल्ट वाले दिन रोल नंबर और स्कूल से मिला सिक्योरिटी पिन डालकर मार्कशीट देखी जा सकती है. ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद भी छात्रों को मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी.

    follow google news