CBSE 12th Revaluation 2026 Apply Online : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं क्लास के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने नंबरों की जांच यानी वेरिफिकेशन और कॉपियों के री इवैल्युएशन (CBSE Re-evaluation) के लिए अपना ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है. तकनीकी खराबी और साइबर सुरक्षा की वजह से इस पोर्टल को शुरू होने में थोड़ी देरी हो गई थी जिससे छात्र और उनके माता-पिता परेशान थे. अब CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि पोर्टल काम करने लगा है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे फॉर्म भरने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को अच्छी तरह समझ लें.
ADVERTISEMENT
पोर्टल शुरू होने में आई थी तकनीकी रुकावट
आपको बता दें पहले इस पोर्टल पहले 1 जून 2026 से लाइव होना था.लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण इसे सही समय पर लाइव नहीं किया जा सका. वहीं इससे पहले उत्तर पुस्तिकाओं को देखने की प्रक्रिया में भी छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अब बोर्ड ने इन सभी समस्याओं को ठीक करके पोर्टल को लाइव कर दिया है. ऐसे में अगर आप अपनी 12वीं क्लास की कॉपी का री इवैल्युएशन कराना चाहते हैं तो ऐसे में स्टेट बॉय स्टेप जनिए कैसे आप इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
CBSE Re-evaluation के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
स्टेप 1 - पोर्टल पर जाकर CBSE Re-evaluation वाले सेक्शन पर क्लिक करें
स्टेप 2 - अब उस सब्जेक्ट को चुनें जिसकी कॉपी की जांच आप दोबारा कराना चाहते हैं
स्टेप 3 - उन सवाल की जानकारी भरें जिसके नंबरों पर आपको शक है
स्टेप 4 - फॉर्म में प्रश्न संख्या को साफ साफ लिखें जैसे अगर सवाल 1(a) है तो यही लिखें
स्टेप 5 - आंसर बुक का पेज नंबर लिखें जिस पर वो सवाल का उत्तर लिखा है
स्टेप 6 - उस प्रश्न या सेक्शन में आपको जितने नंबर मिले हैं उसे वहां भरें
स्टेप 7 - मार्क्स क्लेम वाले कॉलम में वो नंबर लिखें जो आपको लगता है कि मिलना चाहिए था.
स्टेप 8 - री इवैल्युएशन कराने की असली वजह लिखें
स्टेप 9 - अगर आपको एक से ज्यादा सवालों के लिए अप्लाई करना है तो और भी सवाल जोड़ने का विकल्प चुनें
स्टेप 10 - बाकी सभी सवालों के लिए भी यही प्रक्रिया रिपीट करें
स्टेप 11 - इसके बाद सेव एंड कंटिन्यू टू प्रिव्यू वाले बटन पर क्लिक करें
स्टेप 12 - अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से देख लें
स्टेप 13 - अगर कोई और री इवैल्युएशन रिक्वेस्ट जोड़नी है तो उसका विकल्प सेलेक्ट करें
स्टेप 14 - सब कुछ सही होने पर एप्लीकेशन को फ्रीज कर दें. फिर ऑनलाइन पेमेंट करें
स्टेप 15 - पेमेंट सफल होने के बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें
नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
CBSE Re-evaluation के अलावा छात्र अपने नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए भी पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं. छात्र एक ही बार में सभी विषयों की शिकायत दर्ज कर सकते हैं या अलग अलग भी आवेदन कर सकते हैं.
स्टेप 1 - पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सबसे पहले वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स वाले सेक्शन को चुनें
स्टेप 2 - स्क्रीन पर आपको वे सभी सब्जेक्ट दिखाई देंगे जिनकी स्कैन कॉपी आपने पहले हासिल की है
स्टेप 3 - इसके बाद उस सब्जेक्ट को सेलेक्ट करें जिसमें आपको दिक्कत लग रही है.
स्टेप 4 - अब स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से अपनी समस्या को चुनें
स्टेप 5 - आपको यहां कई विकल्प मिलेंगे जैसे मिसिंग पेज, सप्लीमेंट्री कॉपी का गायब होना, धुंधली कॉपी, गलत आंसर बुक आदि
स्टेप 6 - अपनी समस्या को चुनने के बाद सेव एंड कंटिन्यू टू प्रिव्यू पर क्लिक करें
स्टेप 7 - अगर कोई बदलाव करना है या कोई दूसरी रिक्वेस्ट जोड़नी है तो मेक अनदर वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को चुनें
स्टेप 8 - जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं तो प्रोसीड टू पेमेंट पर क्लिक करें
स्टेप 9 - इसके बाद लॉक माई रिक्वेस्ट एंड पे नाऊ पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म फ्रीज हो जाएगा
स्टेप 10 - अब ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस का भुगतान पूरा करें
स्टेप 11 - अब एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें
ADVERTISEMENT


