CBSE 12th Result 2026 Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. अपको बता दें कि CBSE की तरफ से 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीचआयोजित की गई थीं. इसके बाद से कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT
इसके साथ ही स्टूडेंट डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि डिजीलॉकर की वेबसाइट और उमंग ऐप पर CBSE 12वीं के रिजल्ट वाला दिखने लगा है. यहां छात्र रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलाव कई और वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है.
यहां देखें CBSE Class 12 Result 2026 Link
कैसे करें अपना रिजल्ट चेक
स्टूडेंट्स नीचे दिए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.
स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 - अब CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 - इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4 - इसके बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा
स्टेप 5- अब यहां से अपनी टेंपरेरी मार्कशीट डाउनलोड कर लें
लड़कियों ने किया शानदार प्रर्दशन
आपको बता दें कि इस साल सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे में कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा. आंकड़ों के हिसाब से ये पिछले साल के मुकाबले कम रहा. बीते साल ये छात्रों का पास प्रतिशत 88.39 फीसदी था. इस साल एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया.
तिरुवनंतपुरम रहा सबसे बेहतर
वहीं क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो तिरुवनंतपुरम सबसे बेहतर रहा. यहां 95.62 फीसदी छात्र पास हुए जबकि प्रयागराज सबसे पीछे रहा और वहां का पास प्रतिशत 72.43 फीसदी दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT


