CUET UG exam postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 परीक्षा (CUET-UG 2026 Exam) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. NTA के इस ताजा अपडेट के मुताबिक 28 मई 2026 को दोनों शिफ्ट में होने वाली CUET-UG Exam 2026 को पोस्टपोन कर दिया गया है. छात्र इसका आधिकारिक नोटिस नीचे देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT
इस वजह से टालनी पड़ी परीक्षा
CUET-UG 2026 परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग यानी डीओपीटी के आदेश के बाद लिया गया. दरअसल, इस दिन बकरीद यानी ईद-उल-जुहा है, ऐसे में इस वजह से 28 मई 2026 आयोजित होने वाली इस परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
अब कब होगा CUET UG 2026 EXAM?
इस बदलाव के बाद से अब उम्मीदवारों के मन में यही सवाल है कि परीक्षा कब (CUET UG new exam date) होगी. NTA ने अपने नोटिस में इस बारे में कहा है कि प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.NTA ने छात्रों को सलाह दी ही कि वे नए अपडेट को देखने के लिए समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.
छात्र यहां चेक करें नया अपडेट
वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जाकर नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
क्या होता है CUET-UG का Exam?
CUET-UG (Common University Entrance Test - Undergraduate) देश के सबसे बड़ राष्ट्रीय स्तर का एंट्रेंस एग्जामों में से एक है. इस परीक्षा में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं. इस टेस्ट के जरिए छात्र-छात्राएं देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया आदि) और सैकड़ों यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स (BA, BSc, BCom, BTech आदि) में एडमिशन ले सकते हैं.
पहले अलग-अलग हर यूनिवर्सिटी अपने अलग एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करते थे, लेकिन अब National Testing Agency (NTA) एक ही कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है. CUET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है. इसमें अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में आसानी से एडमिशन मिलने का मौका मिलता है.
इनपुट: अनमोल
ADVERTISEMENT


