HBSE 12th Result 2026: रिजल्ट आते ही सामने आई टॉपर्स लिस्ट… जानिए किस छात्रा ने हासिल किए सबसे ज्यादा नंबर

Haryana Board 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है. रेवाड़ी की दीपिका ने प्रदेश में टॉप किया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है.

HBSE 12th Result 2026
HBSE 12th Result 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Haryana Board 12th Topper Name: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल प्रदेश भर में कुल 84.67 प्रतिशत सफल रहे हैं और लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें कि लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.46 फीसदी दर्ज किया गया है. इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52 फीसदी बेहतर स्कोर किया है.

Read more!

रेवाड़ी की दीपिका बनीं प्रदेश टॉपर

रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. रेवाड़ी के चिल्लर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 498 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है. दूसरे नंबर पर रोहतक की उदिता रहीं जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए हैं. वहीं तीसरे स्थान पर जींद की योगिता और मुस्कान रहीं जिन्होंने 497 अंक हासिल किए हैं.

ग्रामीण बच्चों और प्राइवेट स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

इस बार के नतीजों में शहरी बच्चों के मुकाबले ग्रामीण बच्चों ने बाजी मारी है. ग्रामीण क्षेत्र के 84.97 फीसदी बच्चे पास हुए जबकि शहरों में यह आंकड़ा 83.91 फीसदी रहा. इस बार के नतीजों में प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहा है. प्राइवेट स्कूलों में 87.94 फीसदी बच्चे सफल हुए, वहीं सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 82.44 रहा.

चरखी दादरी जिला नंबर वन और नूंह पिछड़ा

वहीं जिलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चरखी दादरी जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर रहा है. वहीं नूंह जिला रिजल्ट के मामले में सबसे पिछड़ा साबित हुआ. इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 छात्र बैठे थे जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 छात्र पास हुए हैं जबकि 10 हजार 498 छात्र फेल घोषित किए गए हैं.

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

छात्र अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जांए जो निचे दी गई है.

HBSE Result Link वेबसाइट -  https://bseh.org.in/home

स्टेप 1 - सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जांए और रिजल्ट पर क्लिक करें

स्टेप 2 - एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 - यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें

स्टेप 4 - अब सबमिट बटन दबाएं.

स्टेप 5 -आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर ले.

    follow google news